29 Mar 2024, 13:54:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2016 12:05PM | Updated Date: Nov 20 2016 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरो। ब्राजील के रियो डी जेनेरो में पुलिस का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार अधिकारियों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के एक दिन बाद हुई है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि संदिग्ध अपराधियों ने हेलिकॉप्टर को दुर्घटनाग्रस्त किया है या इसके दुर्घटनाग्रस्त होने के कोई और कारण है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »