29 Mar 2024, 02:16:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

3 ईसाइयों को चौराहे पर पड़ेंगे कोड़े, चर्च की शराब पीने का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2016 9:49AM | Updated Date: Nov 19 2016 9:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान में तीन ईसाई नागरिकों को शरिया अदालत ने 80 कोड़ों की सजा सुनाई है। इन पर आरोप है कि इन्होंने चर्च की पवित्र शराब पी। इन नागरिकों को मई में हाउस चर्च से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत पर रिहाई के बाद इन्हें सार्वजनिक तौर पर कोड़ों की सजा का सामना करना होगा। ये तीनों पहले ही कई महीने जेल में काट चुके हैं। इन तीनों युवकों ने धर्म-परिवर्तन किया है।

मुस्लिमों के शराब पीने पर है पाबंदी 

ईरान में ईसाई नागरिकों के लिए शराब पीना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन शरिया कानून के तहत मुस्लिमों के शराब पीने पर पाबंदी है। साथ ही मुस्लिमों द्वारा धर्म-परिवर्तन को भी गैरकानूनी माना गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने चर्च के पादरी के घर पर छापा मार, उन्हें और उनकी पत्नी को भी पकड़ा था, लेकिन उन्हें जेल नहीं भेजा गया। ये तीनों इस फैसले के खिलाफ अपील कर रहे हैं, लेकिन उनके ऊपर इससे भी ज्यादा संगीन आरोप है। तीनों पर राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम करने का आरोप है। पादरी पर भी यह आरोप लगाया गया है।
 
कई अपराधों में मिलती है कोड़े की सजा
ईरान में चौराहों पर कोड़े मारने की सजा काफी आम है। देश की कट्टर इस्लामिक विचारधारा के खिलाफ माने जाने वाले अपराधों के लिए यही सजा है। इनमें दूसरी औरत से संबंध रखना और शराब पीना जैसी चीजें शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपियों में से एक युवक को इसी आरोप के तहत 2012 में भी कोड़ों की सजा मिल चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »