23 Apr 2024, 23:26:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अंतरिक्ष यात्रियों सहित चीन का कैप्सूल पृथ्वी पर उतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2016 9:44AM | Updated Date: Nov 19 2016 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन का शेनझाऊ अंतरिक्ष कैप्सूल शुक्रवार को दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मंगोलिया के उत्तरी क्षेत्र में सुरक्षित उतर गया। चीन का यह अंतरिक्ष कैप्सूल सर्वाधिक समय तक अंतरिक्ष के मिशन पर रहा। चीन के सेंट्रल टेलीविजन ने चीन के अंतरिक्ष यान के पृथ्वी पर उतरने का चित्र दिखाया।
 
चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार चीनी अंतरिक्ष यान दो बजे के बाद उतरा। अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल से तुरंत बाहर नहीं आए। उनकी डॉक्टरी जांच की गई, जिसमें वे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। अंतरिक्ष यात्री जिंग हैपेंग और चेन डोंग ने टियानगोंग-2 में 30 दिनों तक समय बिताया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »