26 Apr 2024, 01:18:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तानी नेवी का दावा- सीमा के पास देखी गई भारतीय पनडुब्बी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 9:18PM | Updated Date: Nov 18 2016 9:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तानी नौसेना ने अपनी सीमा के पास एक भारतीय पनडुब्बी की निशानदेही करने और उसे खदेड़ने का दावा किया है। हालांकि भारतीय नौसेना ने इस दावे को सरासर झूठा करार दिया है। 
 
पाकिस्तानी नौसेना ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह दावा किया है कि पाकिस्तान की समुद्री सीमा के दक्षिण में एक भारतीय पनडुब्बी ने प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तानी नौसेना उसे खदेड़ दिया। पाक ने अपनी बात को साबित करने के लिए कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं।
 
यह दावा ऐसे समय पर किया है, जब कुछ दिन पहले ही नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की गोलीबारी में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव चल रहा है और पाक लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »