19 Apr 2024, 18:45:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दोस्त की पार्टी में पी ली थी शराब, तो लड़की को सरेआम ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 3:38PM | Updated Date: Nov 18 2016 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान में महिलाओं की स्थिती बद से बदतर है। यहां शरिया कानून के खिलाफ जाने का मतलब है दर्दनाक सजा। एक ऐसा ही मामला फिर सामने आया है जिसने दिखा दिया कि औरतों को लेकर भी समाज की सोच कितनी संकुचित है। एक औरत को सिर्फ अपने दोस्त की पार्टी में जाने के लिए ऐसी अमानवीय सजा सुनाई गई कि सोच के भी रोंगटे खड़े हो जाऐं। दरअसल, पीड़ित लड़की की इस कहानी को पूर्व जर्नलिस्ट मसीह अलीनेजाद ने 'My Stealthy Freedom' नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

80 कोड़े मारने का हुक्म

लड़की के मुताबिक, उसे मेडिकल टेस्ट के लिए एक क्लिनिक ले जाया गया, जहां फीमेल स्टाफ ने उसके पूरे कपड़े उतार दिए थे, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। इस सजा के बाद उसका और उसके परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। बता दें कि ईरान में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित है और महिलाओं का इसका पालन करना होता है। उन्हें हिजाब से अपने सिर और चेहरे को ढंकना होता है। उन्हें बिना हिजाब वाली फोटोज भी सार्वजनिक करने की मनाही है। यदि कोई महिला बिना हिजाब के देखी जाए या किसी पुरुष से बात करती पकड़ी जाए, तो भी उसे सजा दी जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »