19 Apr 2024, 10:36:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेट्रोल से भरे ट्रक में हुआ विस्फोट, 73 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 1:01PM | Updated Date: Nov 18 2016 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मापुता (मोजाम्बिक)। अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के कैफिरीदजांगे शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। जहां पेट्रोल से भरे एक ट्रक में ब्लास्ट हो गया। इसमें 73 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा जख्मी हो गए। धमाका इतना तेज था कि कई घरों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर स्थानीय लोगों को चोरी से पेट्रोल बेच रहा था।

इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। अभी उन हालातों का सटीक ढंग से पता नहीं चल पाया है जिनके कारण विस्फोट हुआ। सूचना मंत्रालय के निदेशक जोआओ मानासेस ने बताया कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जब विस्फोट हुआ, तो क्या उस समय तेल टैंक ट्रक पेट्रोल बेच रहा था या फिर निवासियों ने उस पर धावा बोल दिया था।

एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि ट्रक बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और कई लोगों ने पेट्रोल निकालने की कोशिश की जिसके कारण गुरुवार दोपहर में इसमें विस्फोट हो गया। बयान में कहा गया है कि सरकार 'लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त करती है...और वह लोगों की जिंदगी बचाने और पीड़ितों के परिजन को हौसला देने के लिए इस समय जरूरी मदद मुहैया करा रही है।' तीन मंत्री बचाव कार्य पर नजर रखने के लिए आज घटनास्थल पर पहुंचेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »