23 Apr 2024, 18:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया संकट और यूक्रेन को लेकर रूस के साथ की चर्चा : केरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 9:58AM | Updated Date: Nov 18 2016 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीमा। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा है कि सीरिया संकट और यूक्रेन मामले को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव से सभी पहलुओं पर चर्चा की गई है।

एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन में भाग लेने पेरू की राजधानी लीमा कल पहुंचे केरी ने कहा कि सीरियाई शहर अलेप्पो में किए जा रहे रूसी हवाई हमले और वहां जारी संघर्ष को जल्द समाप्त करने के संबंध में लावरोव के साथ विस्तार से सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। केरी ने कहा कि रूसी विदेश मंत्री के साथ यूक्रेन मामले पर भी बातचीत हुई। इस संबंध में लावरोव का अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »