16 Apr 2024, 17:13:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में आत्मघाती कार बम धमाके में 40 की मौत, 60 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 9:53AM | Updated Date: Nov 18 2016 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। इराक की राजधानी बगदाद में गुरुवार एक विवाह समारोह में किए गए आत्मघाती कार बम धमाके में 40 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए।
              
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बगदाद के पश्चिमी सुन्नी बहुल अमरियात फलूजा शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार को विवाह समारोह के समीप ले जाकर उड़ा दिया जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई।
             
हमले में आईएस का विरोध करने वाले प्रांतीय सुन्नी अधिकारियों को निशाना बनाया गया जो विवाह समारोह में उपस्थित थे। आईएस ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।  
                
गौरतलब है कि इस शिया बहुल इलाके से कई युवा आईएस की और से  लड़ाई लड़ रहे हैं। इराक के पूर्वी हिस्से से आईएस पर काफी दबाव बना हुआ है जहां सरकारी सेना ने संगठन के आतंकवादियों को मोसूल से खदेड़ने के लिए अभियान चलाए हुए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »