20 Apr 2024, 15:52:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प के साथ मजबूत संबंध बनाना चाहते है: आबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2016 12:19PM | Updated Date: Nov 17 2016 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मजबूत और भरोसेमंद संबंध बनाना चाहते है और टोक्यो की कूटनीति और सुरक्षा के लिए द्विपक्षीय गठबंधन बहुत महत्वपूर्ण है।
 
संवाद समिति क्योडो की रिपोर्ट के अनुसार श्री आबे ने पत्रकारों से कहा कि वह दिन में न्यूयार्क में श्री ट्रम्प से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका-जापान गठबंधन जापान की कूटनीति और सुरक्षा के बहुत महत्वपूर्ण है और जब विश्वास होगा तो यह गठबंधन मजबूत हो जाएगा। हालांकि बैठक के बारे में अभी कुछ विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है और श्री ट्रम्प की टीम ने भी बैठक के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »