20 Apr 2024, 02:34:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अपने आदर्शों के लिए लड़ेंगे : हिलेरी क्लिंटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2016 10:27AM | Updated Date: Nov 17 2016 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में हाल में हुए राष्ट्रपति चुनाव में पराजित हुई डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वह अपने आदर्शों के लिए संघर्ष करती रहेंगी और कभी भी हार नहीं मानेगी।
               
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प से शिकस्त खाने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में क्लिंटन ने कहा कि चुनाव हारने के बावजूद वह अमेरिका को और अधिक आगे ले जाने के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने वह अपने मूल्यों के लिए हमेशा लड़ती रहेगी।
              
उन्होंने कहा, मुझे अपने देश पर विश्वास है और मैं कभी भी हार नहीं मानूंगी। मैं जानती हूं कि चुनाव के परिणाम से बहुत से लोग निराश है। मैं खुद भी निराश हूं। लेकिन मैंने पिछले सप्ताह कहा था कि हमारा अभियान किसी एक व्यक्ति या एक चुनाव के बारे में नहीं है। यह देश के बारे में है जिसे हम प्यार करते है और एक ऐसा अमेरिका बनाया जाए जिसमे उम्मीद हूं, जो संयुक्त हो और बड़े दिल वाला हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »