16 Apr 2024, 10:29:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में झड़प में 20 लोगों की मौत, 40 अन्य घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2016 9:43AM | Updated Date: Nov 17 2016 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेनगाजी। उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया के बेनगाजी शहर में झड़प के दौरान लीबियन नेशनल आर्मी (एलएनए) के कम से कम 20 सैनिकों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।
              
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि शहर के पूर्वी क्षेत्र में  विद्रोहियों और एलएनए के बीच हई झड़प में 20 की मौत हो गई। एलएनए और विद्रोहियों के बीच पिछले दो दिनों से झड़प जारी है।
             
एलएनए ने ग्वारसा और गौनफोदा क्षेत्रों में सोमवार से अभियान चलाये हुए हैं। सुरक्षा बलों को कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद भी मिली है। अभियान के दौरान लड़ाकू विमानों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्वारसा में झड़प के दौरान कुछ विद्रोही मारे गए हैं। गौरतलब है कि शहर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक सब्जी बाजार में कल हुये एक बम धमाके में 14 लोग घायल हो गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »