25 Apr 2024, 20:11:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में आत्मघाती हमली, चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2016 11:14AM | Updated Date: Nov 16 2016 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मोटरसाईकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के वाहन को निशाना बनाते हुए खुद को विस्फोट से उडा दिया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
   
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस हमले की पुष्टि की है लेकिन हमले में मारे गए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि हमलावर एक मोटरसाइकिल पर सवार था और पुल मोहम्म्द खान क्षेत्र के बीच सुरक्षा अधिकारियों के वाहन से अपनी मोटरसाइकिल को भिड़ा दिया।

उन्होने बताया कि इस  हमले का मकसद अभी तक समझ नहीं आया है लेकिन इसमें कई लोग हताहत जरूर हुए  हैं। अभी तक इस हमले  की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »