25 Apr 2024, 10:27:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतीय सेना की गोलाबारी में 7 पाकिस्तानी जवान मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2016 3:23PM | Updated Date: Nov 14 2016 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। भारतीय सेना की ओर से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।
 
भारतीय मीडिया इस गोलीबारी में मारे गए भारतीय सैनिकों का जिक्र करता रहा है, लेकिन यह पहली बार है कि पाकिस्तानी सेना ने यह स्वीकार है कि बीती रात इस गोलीबारी में उसके सात सैनिक मारे गए हैं।
 
यह घटना एलओसी पर स्थित भीमबेर सेक्टर में घटी। बता दें कि 2003 में जो संघर्षविराम चालू हुआ था वह पिछले कुछ समय से बेमानी सा प्रतीत होता है।
 
इससे पहले, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में बीते दिनों सेना का एक जवान शहीद हो गया। केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »