24 Apr 2024, 06:34:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड में 7.4 तीव्रता का भूकंप का तगड़ा झटका, अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2016 7:06PM | Updated Date: Nov 13 2016 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेंलिगटन। न्यूजीलैंड में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई। भूकंप के बाद सूनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार स्थानीय समयानुसार रात के 11 बजे आये भूकंप का केंद्र दक्षिणी द्वीपीय शहर क्राइस्टचर्च से 90 किलोमीटर दूर स्थित था। इसका केंद्र जमीन से बहुत नीचे नहीं था।
 
न्यूजीलैंड में आपात प्रबंधन का प्रभार संभालने वाले राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन ने कहा, एक सूनामी संभव है। न्यूजीलैंड ने दक्षिणी तटीय क्षेत्रों के लिए एक सूनामी चेतावनी जारी की। भूकंप में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। प्रशांत सूनामी चेतावनी केंद्र ने कहा, सभी उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रशांत क्षेत्र में कोई सूनामी आने की संभावना नहीं है।
 
न्यूजीलैंड सरकार की जियोनेट वेबसाइट ने कह कि भूकंप व्यापक तौर पर पूरे देश में महसूस किया गया। सरकार ने नागरिकों को भूकंप के बाद के झटकों को लेकर भी सावधान किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »