25 Apr 2024, 00:17:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में दरगाह पर जबर्दस्त विस्फोट, 45 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2016 8:33PM | Updated Date: Nov 13 2016 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान की मशहूर शाह नूरानी दरगाह पर शनिवार को हुए एक विस्फोट में 45 लोगों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विस्फोट में 100 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि घायलों में से ज्यादातर की हालत गंभीर बताई गई है। विस्फोट के वक्त दरगाह में सूफी संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। दरगाह पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लासवेला जिले में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एंव बचाव दल मौके पर पहुंच चुका गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बलूचिस्‍तान के गृह मंत्री मीर सरफराज अहमद बुगती ने कहा, ' विस्फोट में जो लोग घायल हुए है उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »