23 Apr 2024, 17:34:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में प्रदर्शन के दौरान 130 लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2016 9:49AM | Updated Date: Nov 12 2016 9:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। मिस्र में खराब आर्थिक स्थिति और बढ़ती महंगाई के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 130 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
           
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राजधानी काहिरा में प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाने के लिए तैनात पुलिस ने कथित 39 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। बंदरगाह शहर सुएज में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को तत्काल तितर-बितर कर दिया।
           
काहिरा से 70 किलोमीटर दूर बेहैरा प्रांत में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाई। एक समूह ने बढ़ती महंगाई और राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी के विरोध में सोशल मीडिया पर प्रदर्शन में शामिल होने आह्वावान किया था। मिस्र में 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को पद से हटाए जाने के बाद बिना लाईसेंस के प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »