29 Mar 2024, 02:15:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंद दरवाजों के पीछे हुई ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2016 2:07PM | Updated Date: Nov 11 2016 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट-इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप की मेजबानी की। दोनों के बीच सत्ता हस्तांतरण पर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि वह इस दौरान ओबामा के साथ मिलकर काम करेंगे। ट्रंप न्यू यॉर्क से अपने निजी विमान से रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। उनके साथ पत्नी मैलानिया भी थीं, जो वर्तमान प्रथम महिला मिशेल ओबामा और उप राष्ट्रपति जो बिडेन की पत्नी जिल से मिलीं। मिशेल ने मैलानिया को व्हाइट हाऊस का टूर भी करवाया।
 
ट्रंप से मिलकर साहस बढ़ा
ओबामा-ट्रंप की मुलाकात बंद दरवाजों के पीछे हुई, जो डेढ़ घंटे तक चली। बैठक के बाद ओबामा ने मीडिया को बताया कि ट्रंप से मिलकर उनका साहस बढ़ा है। ट्रंप ने कहा कि ओबामा से मिलना उन्हें लिए सम्मान की बात है। उन्होंने ओबामा को ‘अच्छा इंसान’ बताया।
 
उड़ा था मजाक, तभी ट्रंप ने सोच लिया था लड़ेंगे चुनाव 
पांच साल पहले जिस व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ा था, वहां गुरुवार को वे प्रेसिडेंट-इलेक्ट के तौर पर पहुंचे। साल 2011 में ट्रंप एक रात्रिभोज में शिरकत करने व्हाइट हाउस पहुंचे थे। उसी पार्टी में ओबामा और कॉमेडियन सेथ मीयर्स ने ट्रंप को लेकर मजाक किया था। उसके बाद ट्रंप बेहद खफा हुए थे और उन्होंने भविष्य में चुनाव लड़ने की ठान ली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »