19 Apr 2024, 10:28:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी और ट्रंप बनेंगे बेस्ट फ्रेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2016 12:23PM | Updated Date: Nov 11 2016 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। भारतवंशी मतदाताओं के मामले में डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार रहे शलभ कुमार ने दावा किया है  कि आने वाले दिनों सिर्फ दोनों देश ही बढ़िया दोस्त साबित नहीं होंगे, बल्कि मोदी और ट्रंप भी बेस्ट फ्रेंड के रूप में सामने आएंगे। शलभ कुमार के मुताबिक ट्रंप उनके जरिए मोदी को जानते हैं और वह मोदी के बारे में और ज्यादा जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।
 
दोनों नेताओं की मुलाकात के बारे में शलभ ने कहा कि जल्द ही ऐसा होगा, लेकिन फिलहाल ट्रंप बेहद व्यस्त हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर दक्षिण एशिया की सुरक्षा पर ट्रंप की क्या नीति होगी, इस पर शलभ ने कहा कि भारत को ट्रंप का पूरा साथ मिलेगा। शलभ कुमार ने उम्मीद जताई कि ट्रंप के शासनकाल में कट्टरपंथी इस्लाम के खिलाफ पूरी कार्रवाई की जाएगी। इस काम में वह भारत का पूरा समर्थन लेने जा रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »