28 Mar 2024, 14:40:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी नौसेना के दो टोही विमान सान डिएगो में टकराए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2016 10:03AM | Updated Date: Nov 10 2016 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजेलिस। प्रशांत महासागर में सान डिएगो के पास एक प्रशिक्षण मिशन के तहत उड़ान भरने के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो टोही विमानों की आपस में टक्कर हो गई है।
     
सैन्य अधिकारियों ने कल बताया कि मिरामार के मरीन कोर एयर स्टेशन से उड़ान भरने के दौरान कल स्थानीय समयानुसार पूर्वाहन 11.45 बजे नौसेना के दो  टोही विमान आपस में  टकरा गए। एक पायलट विमान से बाहर निकल गया जिसे करीब एक घंटे में राहत बचाव दल ने समुद्र से निकाला।
 
मिरामार बेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दूसरे पायलट ने विमान को सुरक्षित ढंग से उत्तरी आइसलैंड के नौसैनिक हवाई अड्डे पर उतारा। दोनो पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। विमान के टकराने की जांच की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »