25 Apr 2024, 19:54:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास- बने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2016 1:30PM | Updated Date: Nov 9 2016 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं। उन्होंने अपनी डेमोक्रेट प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन को वोटों के बड़े अंतर से मात दी। इस जीत के साथ ही ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इतिहास रच दिया है।
 
मात्र 18 महीने पहले राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले 70 वर्षीय रियल एस्टेट अरबपति ट्रंप ने चुनाव जीतकर इतिहास ही रच दिया। वह अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। 
 
हिलेरी क्लिंटन ने दी बधाई
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने बुधवार को जीतने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर जीत की बधाई दी और अपनी हार स्वीकार की। वह अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे। ट्रंप को चुनाव में कुल 276 वोट मिले है जबकि हिलेरी को सिर्फ 218 वोट मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में जीत के लिए 270 वोटों की जरूरत होती है।
 
ये जीत मेरे और अमेरिका के लिए अहम 
जीत के बाद उत्साहित ट्रंप लोगों के सामने आए। उन्होंने कहा कि हिलेरी ने कुछ देर पहले मुझे फोन पर जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिलेरी ने मेरे साथ डटकर मुकाबला किया। हिलेरी क्लिंटन ने लंबे समय तक अमेरिका की सेवा की है, उनका धन्यवाद। ये जीत मेरे और अमेरिका के लिए अहम है। हम अमेरिका के सपनों को जानते हैं और उसे मिलकर पूरा करेंगे। हम अमेरिका के आर्थिक विकास दर को दोगुना करेंगे। कोई भी सपना या मंजिल पहुंच से बाहर नहीं होती है। हर अमेरिकी को पता है कि उसके अंदर कितनी ताकत है।
 
मंगलवार हो हुए थे चुनाव 
राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने डेमोक्रेट प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को आश्चर्यजनक रूप से पछाड़ दिया। उनकी जीत में फ्लोरिडा, उत्तरी कैरोलिना तथा ओहायो जैसे अहम राज्यों में मिली जीत का अहम योगदान रहा। 
 
हिलेरी का टूटा सपना
अमेरिका के 240 साल के इतिहास में प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने का सपना देख रहीं डेमोक्रेट प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को जोरदार झटके देते हुए रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप प्रमुख राज्य ओहायो के बाद फ्लोरिडा और उत्तरी कैरोलिना में भी जीत हासिल की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »