26 Apr 2024, 04:21:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैलिफोर्निया: मतदान केंद्र के पास फायरिंग में एक की मौत, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2016 12:25PM | Updated Date: Nov 9 2016 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिल्स। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे मतदान के दौरान कैलिफोर्निया के एजूसा शहर में एक मतदान केंद्र के पास एक बंदूकधारी व्यक्ति ने गोलियां चलाई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया

कि गोली चलने की घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने मतदान केंद्र और उसके आसपास के क्षेत्र को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल के पास मैमोरियल पार्क और डॉल्टन प्राथमिक विद्यालय के अलावा स्‍लॉसन माध्यमिक विद्यालय को भी बंद कर दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »