25 Apr 2024, 15:27:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में सेना के हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2016 9:52AM | Updated Date: Nov 9 2016 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरूत। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब प्रांत पर सरकारी सेना की ओर से किए गए हवाई हमलों में 10 बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हो गई। सीरिया में मानवाधिकारों की निगरानी करने वाले समूह ने इस बात की जानकारी दी। 
       
समूह ने बताया कि रूसी और सीरियाई लड़ाकू विमानों ने विद्रोहियों के कब्जे वाले खान शेखौन शहर पर हवाई हमले किए जिसमें सात बच्चों और दो गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई।
      
हालांकि रूस के रक्षा मंत्रालय ने खान शेखौन शहर पर हुए हवाई हमलों में अपनी वायु सेना की भूमिका से इंकार किया है। रूस की सरकारी संवाद समिति तास ने मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से इस बात की जानकारी दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »