29 Mar 2024, 04:31:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

PAK में 'तीसरी ताकत' आई तो शरीफ होंगे जिम्मेदार: इमरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 12:08PM | Updated Date: Oct 24 2016 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। क्रिकेटर से राजनेता बने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है कि अगले सप्ताह इस्लामाबाद में होने वाले उनकी पार्टी के बंद के नतीजे से अगर देश में कोई 'तीसरी ताकत' कदम रखती है तो इसके लिए सीधे प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जिम्मेदार होंगे। पीटीआई प्रमुख ने पत्रकारों से कहा अगर लोकतंत्र पटरी से उतरता है तो सिर्फ एक व्यक्ति जिम्मेदार होगा।
 
हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि दो नवंबर को उनकी पार्टी के प्रदर्शन के बाद कौन सी ताकत या संस्था लोकतंत्र को पटरी से उतार फेंकेगी। उन्होंने कहा हम यह सब तीसरी ताकत को लाने के लिए नहीं कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर ने सीधे तौर पर तो 'तीसरी ताकत' का नाम नहीं लिया, लेकिन तीसरी ताकत का मतलब सेना था जो पाकिस्तान की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 
इमरान ने कहा, 'किसी भी लोकतंत्र में प्रधानमंत्री जनता के प्रति जवाबदेह होता है। नवाज सिर्फ अपनी दौलत बचाना चाहते हैं।" उन्होंने सरकार पर पीटीआई के प्रदर्शन की आड़ में पाकिस्तानी सेना को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि पनामा पेपर लीक मामले को लेकर शरीफ के इस्तीफे की मांग करते हुए पीटीआई देश में प्रदर्शन करने जा रही है। इमरान ने दावा किया है कि पनामा पेपर मामले में प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के पर्याप्त सबूत है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »