18 Apr 2024, 07:58:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हैती में गार्ड की हत्या कर जेल से भागे 174 कैदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2016 8:56PM | Updated Date: Oct 23 2016 8:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट-ओ-प्रिंस। कैरेबियाई देश हैती के उत्तरी क्षेत्र में एक गार्ड की हत्या कर 174 कैदी अग्निशमन यंत्र चुराकर फरार हो गए। इसको देखते हुए अमेरिकियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। घटना राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के अरकाई जेल की है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स को न्याय मंत्री केमिली एडुअर्ड जूनियर ने बताया कि, गोलीबारी में एक गार्ड और एक कैदी की मौत हो गई है। कैदियों ने जेल से पांच राइफलें भी चुरा ली हैं। सरकार ने ट्वीट करते हुए इस घटना की निंदा की है इसे कैदियों की बगावत बताया है।

जेल प्रशासन ने उन कैदियों को पकड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सहायता से तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। पुलिस ने जेल से सटे प्रमुख सड़कों की नाकाबंदी करके कई लोगों को बिना पहचान के हिरासत में लिया।

पुलिस का कहना है कि जेल के 266 कैदी वर्दी नहीं पहनते हैं इसलिए उनमें से कुछ कैदी इसका फायदा उठाकर आसानी से भाग निकले हैं। अधिकारियों ने कहा कि जब 11 कैदी भागने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें उसी समय पकड़ लिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »