25 Apr 2024, 11:08:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अभिनेत्री ने लगाया ट्रम्प पर यौन उत्पीड़न का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2016 12:43PM | Updated Date: Oct 23 2016 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर यौन उत्पीड़न के आरोप खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं अब एक अभिनेत्री ने उस पर 10 वर्ष पहले यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। व्यस्क फिल्मों की अभिनेत्री जेसिका ड्रेक ने शनिवार को लॉस एंजिल्स में संवाददाताओं को बताया कि वह डोनाल्ड ट्रम्प से दस साल पहले कैलिफोर्निया में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान मिली थी। ट्रम्प ने उसे कमरे में बुलाया था और वह अपनी महिला मित्रों के साथ ट्रम्प के होटल रूम में गई थी।

42 वर्षीय फिल्म अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि ट्रम्प ने उसे और दो अन्य महिलाओं को जबरदस्ती कसकर पकड़ लिया एवं उसकी अनुमति के वगैर उसका चुंबन लिया। बाद में ट्रम्प ने उसे कमरे में आने के लिये उसे दस हजार अमेरिकी डॉलर भी देने की पेशकश की थी। लगातार लग रहे आरोपों के बीच झुंझलाए ट्रम्प ने कहा है कि उन पर आरोप लगाने वाली महिलाऐं झूठी है और चुनाव के बाद वह सभी के खिलाफ  मामला दर्ज कराऐंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »