23 Apr 2024, 12:05:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में सड़क दुर्घटना में 12 की मौत, 30 से अधिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2016 5:58PM | Updated Date: Sep 25 2016 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में एक बस के एक ट्रक से टकरा जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। हुलूनब्यूर की सरकार ने एक बयान में कहा कि याकेशी शहर में कल देर रात यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

हालांकि अस्पताल में चार अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के मुताबिक ट्रक चालक सड़क पर एक घोड़े को बचाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। मामले में आगे की जांच चल रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »