19 Apr 2024, 18:38:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक में भारतीय फिल्मों के प्रसारण पर रोक के लिए याचिका दायर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2016 11:39PM | Updated Date: Sep 24 2016 11:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। लाहौर हाई कोर्ट में रविवार को एक याचिका दायर कर अनुरोध किया गया है कि कश्मीर मुद्दे का सामाधान होने तक देश में भारतीय फिल्मों के प्रसारण पर रोक लगा दी जाए।
   
वकील अजहर सादिक ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि भारतीय सेना कश्मीर में अत्याचार कर रही है और पाकिस्तान सरकार ने स्थानीय सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों के प्रसारण की अनुमति दे दी है। इस कदम से ना सिर्फ कश्मीरियों की बल्कि पाकिस्तानियों की भी भावनाएं आहत हो रही हैं।
   
याचिका में कहा गया है कि भारतीय फिल्में पाकिस्तान की कश्मीर नीति का विरोध करती हैं और कश्मीरियों की आजादी की जंग में ‘बड़ी बाधा’ हैं और पाक सरकार को देशभर में भारतीय फिल्मों के प्रसारण पर तत्काल प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

सादिक ने अपनी याचिका में यह भी आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए हमले के बाद भारत सरकार और अन्य चरमपंथी संगठन पाकिस्तानी अभिनेताओं को देश छोड़ने की धमकी दे रहे हैं।

इसलिए पाकिस्तान सरकार को कड़ाई से भारत को जवाब देते हुए उसकी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। कोर्ट मामले की सुनवायी की तारीख अगले सप्ताह तय करेगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »