24 Apr 2024, 11:53:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण अफ्रीका में अपना सारा कारोबार बेचेगा गुप्ता परिवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2016 3:01PM | Updated Date: Aug 28 2016 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानिसबर्ग। संकट से जूझ रहे गुप्ता परिवार ने घोषणा की है कि वह इस साल के आखिर तक दक्षिण अफ्रीका में अपना सारा कारोबार बेच देगा। उल्लेखनीय है कि गुप्ता परिवार दक्षिण अफ्रीका के सबसे धनी व प्रभावशाली परिवारों में से एक है। यह राष्ट्रपति जैकब जूमा के साथ अपने करीबी संबंधों के कारण भी जाना जाता है।

गुप्ता परिवार के अजय, अतुल व अनिल गुप्ता (बंधु) 1990 के दशक में भारत से यहां आए थे। उन्होंने यहां सकारा कंप्यूटर्स के नाम से सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बनाई और देखते ही देखते एक औद्योगिक साम्राज्य खड़ा कर लिया जो कि खनन से लेकर मीडिया तक में फैला है। इसमें द न्यू एज समाचार पत्र व टेलीविजन चैनल एएनएन7 शामिल हैं।

गुप्ता परिवार के प्रवक्ता गैरी नायडू ने कल जारी एक बयान में कहा अप्रैल 2016 में दक्षिण अफ्रीका में हमारे सभी कारोबार से सभी कार्यकारी व गैर कार्यकारी पदों से हटने के बाद से हमारी स्थानीय टीम ने कारोबार को और बढाया है व मजबूत किया है। उल्लेखनीय है कि गुप्ता परिवार हाल ही में अनेक विवादों में रहा है। बयान के अनुसार,‘ हम दक्षिण अफ्रीका में अपनी भागीदारी को इस साल के आखिर तक बेचने की मंशा जता चुके हैं। हम अनेक अंतरराष्ट्रीय संभावित क्रेताओं के संपर्क में हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »