29 Mar 2024, 16:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में गहराया राजनीतिक संकट, पीएम केपी ओली ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2016 7:30PM | Updated Date: Jul 24 2016 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही इस्तीफा दे दिया। नौ महीने पहले केपी ओली की सरकार बनी थी। सरकार का समर्थन दे रहे माओवादी ने अपना समर्थन वापस ले लिया। 

प्रधानमंत्री केपी ओली ने रविवार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना किए बगैर ही उन्होंने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया है। संसद में पिछले तीन दिन से अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी है और आज ओली को उस पर अपना जबाब देना था।
    
नेपाल कांग्रेस और माओवदी ने ओली पर अपनी पिछली कटिबद्धताओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। वे मांग करते आ रहे हैं कि ओली नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दें।
    
ओली पिछले हफ्ते माओवादी द्वारा गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद से अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे है। वह पिछले अक्टूबर में दस साल में नेपाल की आठवीं सरकार की अगुवाई करते हुए प्रधानमंत्री बने थे। बता दें कि नेपाल की संसद में कुल संख्या 597 है। बहुमत के लिए ओली सरकार को 298 सासंदों का समर्थन चाहिए था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »