19 Apr 2024, 16:44:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के तीन पत्रकारों को भारत ने किया बाहर, नहीं बढ़ाया वीजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2016 9:39AM | Updated Date: Jul 24 2016 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत की तरफ से तीन चीनी पत्रकारों को वीजा एक्सटेंशन देने से मना कर दिया गया है। ये तीनों पत्रकार चीन की न्यूज एजेंसी Xinhua ने लिए काम करते हैं। तीनों के वीजा को बढ़ाने से इंकार करने की बात चीन की एंबेसी द्वारा कही गई है। जिन पत्रकारों का वीजा नहीं बढ़ाया गया उनमें से एक दिल्ली में बने ब्यूरो के चीफ हैं। उनका नाम वू कैंग है। उनके अलावा मुंबई में काम कर रहे दो रिपोर्टर्स का भी वीजा नहीं बढ़ाया गया। इनमें से एक का नाम टैंग लू और दूसरे का नाम मा कैंग है। 

इन तीनों का वीजा इस महीने के अंत में खत्म हो जाएगा। इसके बाद तीनों को अपने देश वापस जाना होगा। तीनों चाहते थे कि कुछ महीनों के लिए उनका वीजा बढ़ा दिया जाए। इन तीनों की जगह लेने के लिए चीन से अभी लोग आए नहीं है। ये चाहते थे कि जबतक वे लोग ना आ जाएं तबतक इन्हें यहीं रहने दिया जाए जिससे काम का नुकसान ना हो।

एंबेसी की तरफ से कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी और वीजा बढ़ाने से मना कर दिया। फिलहाल मामले पर बात चल रही है। एंबेसी इस मामले पर विदेश मंत्रालय से बातचीत कर रही है। चीन और भारत के बीच संबंध फिलहाल ठीक नहीं चल रहे। NSG में एंट्री ना मिलने के बाद भारत ने चीन पर उसका साथ ना देने का आरोप लगाया था। इसके बाद चीन के अखबारों ने भारत के बारे में बुरा-भला लिखना शुरू कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »