24 Apr 2024, 05:08:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ओबामा की भारत यात्रा रही ऐतिहासिक: अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2015 12:22PM | Updated Date: Apr 25 2015 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक सहयोगी ने कहा है कि इस वर्ष की शुरूआत में राष्ट्रपति ओबामा की भारत यात्रा ऐतिहासिक रही। यह यात्रा एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत के साथ अमेरिकी साझेदारी को मजबूत करने के लिए किए जाने वाले उनके प्रयासों का एक हिस्सा थी।
  
राष्ट्रीय सुरक्षा उपसलाहाकार बेन रोड्स ने कहा इस साल की शुरूआत में राष्ट्रपति ओबामा की भारत यात्रा अच्छी रही। यह एक ऐतिहासिक यात्रा थी। वह गणतंत्र दिवस के प्रमुख अतिथि के रूप में वहां गए, जहां उन्होंने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयासों के साथ-साथ एशिया प्रशांत में भारत के साथ हमारे अपने संबंध और साझेदारी को मजबूत करने पर भी चर्चा की। रोड्स जापानी प्रधानमंत्री शिंझो एबे की अमेरिका यात्रा से पहले बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
  
एक सवाल के जवाब में रोड्स ने कहा निश्चित तौर पर इस क्षेत्र में परस्पर सहयोग के बारे में प्रधानमंत्री एबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी चर्चा की है। रोड्स ने कहा इस क्षेत्र में हम जितनी विविध साझेदारियां विकसित कर रहे हैं, वे परस्पर मजबूत हो रही हैं और हमारा मानना है कि ये व्यापक क्षेत्र की स्थिरता और समृद्धि के लिए योगदान दे सकती हैं।
 
एबे अगले सप्ताह आधिकारिक यात्रा के तहत अमेरिका पहुंचेंगे। ओबामा मंगलवार को उनके लिए सरकारी भोज की मेजबानी करेंगे। इस यात्रा के दौरान एबे बोस्टन, वाशिंगटन, सेन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिलिस भी जाएंगे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »