20 Apr 2024, 18:25:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिला समानता के लिए भारत के प्रयासों को हिलेरी ने सराहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2015 8:51PM | Updated Date: Apr 24 2015 8:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। अमेरिका में डेमोक्रैटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने महिलाओं को समान वेतन और समान अवसर दिए जाने की वकालत की है। उन्होंने महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए इस पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाने की भी वकालत की है।


हिलेरी ने विश्व में महिलाएं नामक एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान छोटे ऋण के लिए संगठित प्रयास करने वाली भारतीय महिला उद्यमियों का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें ऐसी महिला संगठनों से प्रेरणा लेनी चाहिए। दुनियाभर में महिलाओं के लिए समान वेतनमान, यौन हिंसा के खात्मे एवं उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराए जाने का आह्वान किया है। इस दौरान उन्होंने इस बात की उम्मीद जताई कि दुनिया ऐसे बदलाव को हासिल करने के पहले से कहीं ज्यादा करीब है। उन्होंने इस बात का उदाहरण दिया कि कैसे भारत, बांग्लादेश और लाइबेरिया में महिलाएं अपनी जीविका सुधारने और अपने अधिकार हासिल करने के लिए संगठित प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा, हमने देखा कि पूरी दुनिया में महिलाए बदलाव की एजेंट, तरक्की की वाहक और शांति कायम करने वाली बनी हैं। मैंने देखा है कि भारत और बांग्लादेश में जिन महिलाओं के पास फूटी कौड़ी नहीं थी, उन्होंने छोटे ऋण लेने और अपना छोटा कारोबार शुरू करने के लिए संगठित प्रयास किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »