26 Apr 2024, 03:51:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अबू अला अफ्री के हवाले आईएस की बागडोर..!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2015 12:50PM | Updated Date: Apr 24 2015 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। आतंकी संगठन आईएस के प्रमुख अबु बक्र अलबगदादी के बुरी तरह जख्मी होने के बाद संगठन की कमान अस्थाई तौर पर मोसुल के एक पूर्व फिजिक्स टीचर के हाथ आ गई है। एक वेबसाइट ने इराक सरकार के एक सलाहकार के हवाले से दावा किया है कि निनेवाह प्रांत के अल-बाज शहर में 18 मार्च को हुए अमेरिकी नेतृत्व वाले हवाई हमले में बगदादी बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके उपरांत अबु अला अफ्री को इस्लामिक स्टेट के अंदर ‘उभरता सितारा’ बताया है।
 
 
वेबसाइट के मुताबिक इराक सरकार के सलाहकार हीशम अल हाशमी ने अफ्री को जख्मी आईएस ‘खलीफा’ बगदादी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बताया है। हाशमी ने बताया कि अफ्री अच्छे वक्ता के साथ-साथ बेहद शातिर और संबंध बनाने में बहुत आगे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »