25 Apr 2024, 14:18:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आयरलैंड में 70 दिनों के गतिरोध के बाद केनी फिर बने प्रधानमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 10:31PM | Updated Date: May 6 2016 10:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डबलिन। आयरलैंड में बेनतीजा चुनाव को लेकर 70 दिनों के गतिरोध के बाद सांसदों ने शुक्रवार को एंडा केनी को फिर से प्रधानमंत्री चुन लिया। केनी को आयरलैंड की 158 सदस्यीय संसद में 59 मत मिले, जबकि उनके खिलाफ 49 मत पड़े।
 
अल्पमत की उनकी सरकार का भविष्य पूरी तरह से मुख्य विपक्षी फियाना फेल पार्टी पर निर्भर है जो आज के मतदान से अनुपस्थित रही।
बीते 26 फरवरी को हुए चुनाव में केनी की फाइन गाएल पार्टी को सिर्फ 50 सीटें मिलीं। इस चुनाव में वाम लेबर पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। लेबर पार्टी केनी की साझेदार थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »