24 Apr 2024, 19:46:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में जाइंट पांडा ने दिया बच्चे को जन्म, एक लाख लोगों ने देखा आॅनलाइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 8:20PM | Updated Date: May 6 2016 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। वर्ष 2014 में ‘फैंटम प्रेगनेंसी’ से अपने प्रशंसकों को नाखुश करने वाले एक जाइंट पांडा ने शुक्रवार को एक बच्चे को जन्म दिया और एक लाख से अधिक लोगों ने आॅनलाइन उसे जन्म देते हुए देखा। दक्षिणपश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में चेंगदु जाइंट पांडा प्रजनन अनुसंधान केन्द्र में स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर छह मिनट पर 145 ग्राम वजन के नर शावक का जन्म हुआ। इस साल पूरी दुनिया में जन्मे पहले विशाल पांडा और उसकी मां का स्वास्थ्य अच्छा है। केन्द्र के कर्मचारियों ने इस प्रक्रिया का बुधवार को शाम सात बजे से इंटरनेट पर उपलब्ध ‘ए हिन 9’ पर सीधा प्रसारण किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »