29 Mar 2024, 16:42:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पिछले साल करीब 10 लाख पाकिस्तानियों ने पलायन किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 5:55PM | Updated Date: May 6 2016 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के करीब 10 लाख लोगों ने साल 2015 में रोजगार के बेहतर मौके की तलाश में देश छोड़ दिया। प्रवासी पाकिस्तानी मामलों और मानव संसाधन विकास पर सीनेट की समिति ने कल कहा कि 1971 के बाद से 90 लाख से अधिक पाकिस्तानियों ने ‘ब्यूरो आॅफ इमीग्रेशन एंड ओवरसीज इम्पलॉयमेंट’ के माध्यम से पलायन किया है।

रोजगार की तलाश में देश छोड़ने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या पिछले साल 9,46,571 रही। साल 2013 से 23.2 लाख पाकिस्तानी काम के लिए देश छोड़ चुके हैं। पाकिस्तान छोड़कर विदेश जाने वाले लोगों की पहली पसंद खाड़ी देश हैं। पाकिस्तानी नागरिकों ने यूरोपीय संघ के देशों के अलावा मलेशिया, लीबिया और दक्षिण कोरिया का भी रूख किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »