29 Mar 2024, 12:40:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया के गांवों पर हमला में 30 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2016 11:42AM | Updated Date: Feb 14 2016 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानो। उत्तरी नाइजीरिया के दो गांवों में बोको हराम के हालिया हमलों में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। हमलों में मारे गए लोगों की जानकारी देते हुए सतर्कता समिति के सदस्यों ने एक बार फिर राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के उस दावे पर सवाल उठाया है, जिसमें कहा गया था कि नाइजीरिया ने जिहादी समूह को बहुत हद तक हरा दिया है।
   
बोको हराम इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ लड़ाई में सेना की मदद कर रहे एक स्थानीय सतर्कता समिति सदस्य मुस्तफा करीमबे ने कहा कि बंदूकों और चाकुओं से लैस हमलावरों ने बाइकों और वैनों में सवार होकर शनिवार को याक्षरी एवं काचिफा नामक सुदूर गांवों पर हमला बोला।
   
करीमबे ने कहा, हमलावरों ने दो गांवों पर दो अलग-अलग हमले बोलकर 30 लोगों की हत्या कर दी। करीमबे ने यह भी बताया कि हमलावरों ने लूटपाट भी की और मवेशियों को भी ले गए।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »