20 Apr 2024, 08:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक ने लगाया वेलेंटाइन डे पर बैन, बताया इस्लाम विरोधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2016 3:14PM | Updated Date: Feb 13 2016 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में वेलेंटाइन डे को 'इस्लाम विरोधी' बताते हुए इसे न मनाने की अपील की जा रही है। कट्टरपंथी पार्टियों तो पहले भी इसका विरोध करती रही हैं, लेकिन पहली बार सरकार वेलेंटाइन डे मनाने पर रोक लगाई जा रही है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने लोगों से कहा है कि वो वेलेंटाइन डे न मनाएं क्योंकि ये इस्लामी परंपरा का हिस्सा नहीं है बल्कि पश्चिमी संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि, वेलेंटाइंस डे का हमारी संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है और इससे बचना चाहिए।

वैसे भारत में भी कई कट्टरपंथी संगठन वेलेंटाइंस डे का विरोध करते हैं और इस मौके पर अकसर मॉरल पुलिसिंग के मामले देखने को मिलते हैं।

इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री निसार अली खान ने राजधानी इस्लामाबाद में प्रशासन को हिदायत दी कि वेलेंटाइंस डे के सभी कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए। इसके लिए गिरफ्तारी भी हो सकती है।

स्थानीय प्रशासन ने पुलिस अफसरों से कहा है कि वे किसी भी दुकान को वैलेंटाइन डे कार्ड या इससे जुड़ी कोई दूसरी चीज बेचने की इजाजत न दें।

हालांकि इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर मुश्ताक ने कहा, एक ऐसा दिन जो प्यार से जुड़ा है उसके सेलिब्रेशन पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »