29 Mar 2024, 19:06:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बुर्किना फासो में मिनीबस के बांध में गिरने से 22 लोग डूबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2015 12:12PM | Updated Date: Nov 28 2015 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वागाडुगु। दक्षिण पश्चिम बुर्किना फासो में एक मिनीबस के सड़क से फिसलकर बांध में गिर जाने से उसमें सवार 22 लोग डूब गए। सरकार ने कल एक बयान में बताया कि बृहस्पतिवार को कीबालोगो में राष्ट्रीय मार्ग 27 पर एक मिनीबस के बांध में गिर जाने से कुल 22 लोग डूब गए।
 
कीबालोगो बुर्किना के दूसरे शहर बोबो डियोउलासो से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली। आधिकारिक बयान में कहा गया, हादसे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »