29 Mar 2024, 16:07:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में छोटा विमान लापता, सवार हैं दो विदेशी नागरिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 10:47PM | Updated Date: Oct 8 2015 10:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडो। नेपाल के पोखरा से उड़ान भरने वाला एक छोटा विमान लापता हो गया जिसमें दो विदेशी नागरिक सवार हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोखरा अल्ट्रा-लाइट कंपनी से संबंधित विमान ने पोखरा हवाई अड्डे से सुबह 10:35 बजे उड़ान भरी थी।

करीब एक घंटे की उड़ान के बाद माच्चापुच्चेरी पहाड़ी के पास से उसका सम्पर्क टूट गया। पोखरा हवाई अड्डे के प्रमुख दीपक बराल ने बताया कि पायलट की पहचान 50 वर्षीय रूसी वेलेरे पुतिन तथा यात्री की पहचान 40 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका की एलिजाबेथ वेल के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि विमान का संपर्क 10:41 बजे टूट गया। विमान दिन में 11:35 बजे हवाई अड्डे पर वापस उतरने वाला था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विमान की तलाश और बचाव कार्य के लिए एक हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है।

पोखरा पश्चिमी नेपाल का एक महशहूर पर्यटन स्थल है जो काठमांडो से करीब 150 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »