25 Apr 2024, 21:46:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत, चीन ने की सीमा व्यवस्था वार्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 10:14PM | Updated Date: Oct 8 2015 10:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। भारत और चीन के अधिकारियों ने विवादित सीमा पर सैनिकों के बीच टकराव से बचने के उपायों की समीक्षा के लिए यहां वार्ता की। यह बातचीत उस वक्त हुई है जब पीएलए ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने भारतीय सैनिकों द्वारा निगरानी वाली कुटिया को हटाना सीमा पर शांति बरकरार रखने के लिए बनी सहमति का उल्लंघन है।
   

‘भारत-चीन सीमा मामले पर विचार-विमर्श एवं समन्वय के लिए कार्य व्यवस्था’ (डब्ल्यूएमसीसी) की बैठक हाल ही में इसके कामकाज की समीक्षा के लिए की गई। इसमें दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों और सेना के अधिकारी शामिल हैं। दोनों देशों के सैनिकों के बीच टकराव के बाद सीमा पर पैदा होने वाले तनाव को दूर करने के लिए साल 2013 से यह व्यवस्था एक निर्णायक रास्ता रहा है।
   

भारतीय अधिकारियों ने इस बातचीत के बारे में कुछ कहने से इंकार कर दिया, लेकिन चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाताओं से कहा कि ‘हम उम्मीद करते हैं कि इन विचार-विमर्श के जरिए हम सीमावर्ती इलाकों में शांति एवं सौहार्द कायम रखने तथा हमारे नेताओं के बीच बनी सहमति के क्रियान्वयन के लिए बेहतर काम कर सकते हैं।’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »