18 Apr 2024, 20:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला : जेल में आग लगने से 17 मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2015 10:51AM | Updated Date: Sep 1 2015 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराकस। उत्तरी वेनेजुएला में एक जेल में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गए। अभियोजन कार्यालय ने आज यहां बताया कि काराबोबो राज्य की तोकुयितो जेल में देर रात को आग लगने से नौ पुरूषों और आठ महिलाओं की मौत हो गई।
 
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का राज्य की राजधानी वेलेनसिया में अस्पताल में इलाज चल रहा है। ‘राष्ट्रीय बंदी सुधार मंत्रालय’ के सूत्रों ने बताया कि ऐसा लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
 
वेनेजुएला की क्षमता से अधिक कैदियों वाली जेलें लातिन अमेरिका की खतरनाक जेलें मानी जाती हैं। अधिकार समूहों का कहना है कि जेलों की स्थिति में सुधार की सरकार की योजनाएं पूरी नहीं हो पाई हैं। कई कैदी अपने मामलों की सुनवाई का बरसों से इंतजार कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »