मॉस्को। जर्मनी के शहर हनाउ में अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गयी। हसेन पुलिस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार इस हमले में आठ लोगों की मौत हुई है और अन्य पांच लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों की संख्या की पुष्टि की है। पुलिस ने बयान जारी कर कहा,‘‘ताजा सूचना के मुताबिक इस हमले में आठ लोगों की मौत हुई है।