20 Apr 2024, 13:36:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 2029 पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:27PM | Updated Date: Feb 20 2020 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। चीन के हुबेई प्रांत में नोवेल कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2029 पहुंच गया है। क्षेत्रीय स्वास्थ्य समिति ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।  पिछले 24 घंटे में करीब 349 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है और अब तक कुल 62031 लोगों के इसके चपेट में आने की पुष्टि हुई है। कुल 1209 लोग हालांकि इस बीमारी से ठीक हुए हैं और करीब 10337 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का पहला मामला पिछले साल दिसंबर में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर से सामने आया था जिसके बाद यह 20 देशों में ज्यादा देशों में फैल गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »