29 Mar 2024, 01:02:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आस्ट्रेलिया में टकराये दो छोटे विमान, चार की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 2:21PM | Updated Date: Feb 19 2020 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में बुधवार को दो छोटे विमानों के टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि दोनों विमान पहले हवा में टकराये और बाद में उनके मलबे पास के खेतों में जा गिरे। इससे दोनों विमानों पर एक-एक पायलट समेत चार लोग सवार थे जिनकी मौत हो गयी। 

विक्टोरिया के ग्रामीण इलाके में हुये इस हादसे के बाद दोनों स्थानों पर आपातकालीन सेवाएं पहुंच चुकी हैं जहां यह हादसा हुआ, वह स्थान मैंगलोर स्थित हवाई प्रशिक्षण केंद्र से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।             

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »