24 Apr 2024, 14:40:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 31 वें मामले की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:27PM | Updated Date: Feb 18 2020 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया में घातक संक्रामक रोग कोरोना वायरस के 31 वें मामले की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने बताया कि इस 61 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और वह विदेश यात्रा पर भी नहीं गई थी। उसे दाइगु के एक स्वास्थ्य केन्द्र में अलग रखा गया है और उसके नमूनों की जांच में सभी परीक्षण पाजिटिव पाए गए हैं। दक्षिण कोरिया में यह दूसरा मामला है जिसके संक्रमण की प्रकिया स्पष्ट नहीं हो सकी है।

केसीडीसी ने बताया कि अभी तक दस लोगों का उपचार किया जा चुका है और 20 अन्य संदिग्ध मामलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इनके अलावा 957 लोगों की जांच की जा रही है। इस विषाणु का पता सबसे पहले चीनी प्रांत वुहान में दिसंबर में लगा था और इसके बाद यह विश्व के 25 से अधिक देशों में फैल गया है तथा चीन में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1800 से अधिक हो गई है। वहां के विभिन्न प्रांतों में इस बीमारी से  72,400 लोग पाजिटिव पाए गए हैं और 12,500 से अधिक लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »