19 Apr 2024, 13:50:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में परमाणु गैस लीक - अब तक 6 की मौत, कई बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 11:53AM | Updated Date: Feb 17 2020 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में परमाणु गैस लीक होने की आशंका जताई गई है। हालांकि स्थानीय मीडिया में इसे जहरीली गैस बताया जा रहा है, जिससे अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों बीमार लोग अस्पताल में भर्ती हैं। घटनाक्रम कराची के केमारी इलाके में रविवार देर रात का है। पुलिस के मुताबिक, पीडि़तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस बीच, समुद्री मामलों के मंत्री अली जैदी ने ट्वीट किया है, मैंने पाकिस्तान की नौसेना से अनुरोध किया है कि वह केमरी क्षेत्र में जहरीली गैस की घटना के स्रोत की जांच करने और इसे रोकने के उपाय करने के लिए अपनी न्यूक्लियर बिलिकल केमिकल डैमेज टीम को भेजे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »