29 Mar 2024, 15:42:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लाहौर में परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने से 10 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 7:27PM | Updated Date: Jan 28 2020 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। लाहौर इमामिया कालोनी स्थित एक परफ्यूम फैक्ट्री में गैस सिलेंडर में विस्फोट से कम से कम 10 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो घायल हुए हैं। उर्दू समाचार पत्र जंग की रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में दो महिलाएं, चार बच्चे और फैक्ट्री का मालिक भी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  रिपोर्ट के अनुसार सिलेंडर फटने से इमारत में आग लग गई। रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा सोमवार की रात को हुआ। फैक्ट्री में रखा गैस सिलेंडर फट गया जिसकी वजह से इमारत के साथ ही बगल के मकान में भी आग लग गई। आग की वजह से मकान और परफ्यूम फैक्ट्री की छत नीचे गिर गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »