28 Mar 2024, 17:22:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वुहान शहर में कोरोना वायरस के कई नए मामलों की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2020 9:35AM | Updated Date: Jan 27 2020 9:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। चीन के वुहान प्रांत के मेयर झोउ जयिानवांग ने कहा है कि हुबेई प्रांत के वुहान शहर में जानलेवा कोरोना वायरस के एक हजार से अधिक नए मामलों के सामने आ सकते है। जयिानवांग ने रविवार को संवाददांता सम्मेलन के दौरान कहा कि कोरोना वायरस के नए मामलों की पुष्टि की गयी है और इस वायरस के एक हजार से अधिक नए मामलों के सामने आ सकते है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वुहान शहर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पचास लाख से अधिक लोगों ने वुहान शहर छोड़ दिया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पचास लाख से अधिक लोगों ने शहर छोड़ दिया है और करीब 90 लाख लोग अभी भी शहर में रह रहे है।’’ चीन में कोरोना वायरस ने खतरनाक रूप अख्तियार लिया है और इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा हालांकि तेजी से बढ़ रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए कई देशों ने चीन की यात्रा के लिए अपने-अपने देश के नागरिकों को अलर्ट जारी किया है। इससे पहले यह आकड़ा 54 का था। इस वायरस के अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर,नेपाल में भी मामले सामने आये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »