28 Mar 2024, 23:46:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दो रूसी नागरिकों को क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी मामले में 12 वर्ष कैद की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 12:45PM | Updated Date: Jan 24 2020 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में दक्षिण फ्लोरिडा की एक अदालत ने दो रूसी भाईयों को  लोगों की निजी जानकारी चुराने और क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी मामले में 12 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। अमेरिकी अटार्नी कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

अटार्नी कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार ये दोनो रूसी भाई इगोर गरूसको(33) और डेनिस गरूसको(29) फ्लोरिडा के फोर्ट लाडरडाले में रह रहे थे और इन पर क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग, उनके आधार पर जाली पहचान पत्र बनाने और चोरी के क्रेडिट कार्ड रखने  के आरोप में दोनों को कल 145 माह की सजा सुनाई गई।

इनके अलावा यूक्रेन के एक नागरिक वादिम वोजनियुक पर सैंकडों लोगों की निजी जानकारी चुराने और फर्जी क्रेडिट कार्ड के जरिए 100,000 अमेरिकी डालर कीमत का इलैक्ट्रनिक्स सामान  खरीदने का आरोप है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »